फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arms license for security, relatives agreed after 20 hours on assurance of land

सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस और जमीन मिलने के आश्वासन पर 20 घंटे बाद माने परिजन

Sat, 17 Oct 2020 03:50 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Arms license for security, relatives agreed after 20 hours on assurance of land
बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पहुंची भारी पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
छेड़खानी से आजिज आकर किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को पूरा करने के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े थे। दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस समेत अन्य मांगों के पूरा करने का आश्वासन अफसरों से मिलने के बाद परिजन 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार हुआ। उधर, पुलिस हिरासत में आरोपी की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव की रहने वाली शिवानी (17) पुत्री शीतला प्रसाद ने मंगलवार को कुएं में कूद जान दे दी थी। पिता शीतला प्रसाद ने गांव के तीन लोगों पर शिवानी के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर दबंगई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने नामजद सगे भाई गुड्डू सिंह व डब्बू सिंह और ढिंगवस के रहने वाले गुन्नू तिवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को उसका शव आया तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।
विज्ञापन


इस दौरान उसके समाज के लोग भी पहुंच गए और कई मांगें प्रशासन के सामने रख दी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस अफसरों ने बताया कि दो आरोपी डब्बू सिंह व गुड्डू सिंह को हिरासत में लिया गया हैं। उसकी मांगों को पूरा करते हुए एक बीघे जमीन, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा। परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। जिसके बाद परिजन 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। दूसरी ओर बुधवार की रात में पुलिस अभिरक्षा में डब्बू सिंह (36) को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उसे जल्दबाजी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed