फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Armaan threatened to buy shroud

अरमान ने दी थी धमकी, ‘कफन खरीद लो’

Wed, 10 Feb 2021 09:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Armaan threatened to buy shroud
Armaan threatened to buy shroud - फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। शाहगंज के याकूबगंज में आबिद हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। आबिद को उसके कातिल अरमान ने पहले ही धमकाया था कि ‘कफन खरीद लो’। धमकी से आबिद काफी डर गया था। वह अरमान के घर सुलह समझौते के लिए गया था लेकिन घर के दरवाजे पर आबिद को गोली मार दी।
विज्ञापन

याकूबगंज मुहल्ले में सात फरवरी को आबिद को गोली मार दी गई थी। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आबिद का कत्ल करने वाले अरमान को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस घटना को लेकर अरमान से लंबी पूछताछ की। पता चला कि अरमान ने कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ छेड़खानी की थी। जब आबिद को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अरमान के बारे में पता लगाया। उसने सोशल मीडिया पर अरमान को ढूंढा और वहीं पर आबिद और अरमान की बहस हुई। बहस के दौरान अरमान ने उसे देख लेने की धमकी दी और कहा कि ‘कफन खरीद लो’।
विज्ञापन

आबिद डर गया। उसने कहा कि वह बातचीत करने के लिए घर आना चाहता है। सात फरवरी को जैसे ही आबिद अपने दोस्त के साथ अरमान के घर पर पहुंचा, वह पहले से ही पिस्टल लेकर तैयार खड़ा था। आबिद ने वहां पहुंचकर सुलह की बात शुरू ही की थी कि अरमान ने पिस्टल निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। जब वह गिरा तो दूसरी गोली भी उसके सिर में मार दी। पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इंस्पेक्टर शाहगंज जयचंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों में सोशल मीडिया पर जो बहस हुई थी, उसका प्रिंट आउट निकाला गया है। आरोपी अरमान को जेल भेज दिया गया। उसने पिस्टल कहां से खरीदी थी। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed