फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arenas for the Ganga should ground mausoleum

अखाड़ों को गंगा किनारे समाधि के लिए चाहिए जमीन

Tue, 27 Dec 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Arenas for the Ganga should ground mausoleum
magh mela - फोटो : bbc
अखाड़ों ने प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखा है कि साधु-संतों एवं संन्यासियों के प्राण त्यागने पर उनकी समाधि के लिए गंगा किनारे जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अखाड़ों, मठों के आसपास खुली मांस की दुकानों को हटाने का भी प्रस्ताव रखा है। अर्धकुंभ 2018-19 की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को प्रशासन और अखाड़ों के बीच हुई बैठक में ऐसी कई प्रस्ताव रखा गए। कुछ पर सहमति बनी, बल्कि ज्यादातर पर बाद में विचार करने को कहा गया।
विज्ञापन


कमिश्नर राजन शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में अखाड़ा परिषद क अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कि साधु-संतों और संन्यासियों के प्राण त्यागने पर जल समाधि या अलग से समाधि बनाने की परम्परा रही है। समाधि स्थल के लिए उन्होंने गंगा किनारे जमीन उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव रखा। मेले के दौरान इलाहाबाद जंक्शन पर भीड़ का दबाव न पड़े, इसके लिए नैनी, प्रयाग, फाफामऊ और इलाहाबाद के अन्य स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही मेले के दौरान आने वाले वृद्धों एवं अशक्तजनों को मेले तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा। यह मांग भी की कि अखाड़ों के भवनों को हाउस टैक्स से मुक्त किया जाए। साथ ही अखाड़ों और मठों के आसपास खुलीं मांस की दुकानों को तत्काल हटवाया जाए। साथ ही आगामी अर्द्धकुंभ के अखाड़ों के लिए स्थायी रूप से भवनों का निर्माण कराया जाए। कमिश्नर ने सभी प्रस्तावों पर चर्चा की और अखाड़ों एवं मठों के आसपास मांस बिक्री करने वालों पर कार्रवाई के लिए उप नगर आयुक्त को निर्देश दिए।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि माघ अर्द्धकुंभ में अखाड़ों के पास एक हो और एंबुलेंस भी मय चिकित्सक उपलब्ध रहे। इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। डीएम संजय कुमार ने अखाड़ों के महंतों से कहा कि मेला क्षेत्र में पॉलिथीन पूरी तरहसे प्रतिबंधित है। अखाड़ों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि इसका अनुपालन अपने यहां भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि सीएम ने संगम पर एलिवेटेड फ्लाईओवर का शिलान्यास कर दिया है। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। आईजोन प्रतापकुमार, एसएसपी शलभ माथुर ने भी अखाड़ों के पदाधिकारियों की समस्या सुनी और निराकरण के लिए आश्वस्त किया। बैठक में सभी 13 अखाड़ों के  पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रशासन के समक्ष रखे गए प्रस्ताव
---------------------------
0 प्रयाग अर्द्ध कुंभ 2018-19 में अखाड़ों के लिए स्थायी निर्माण हो
0 जिन अखाड़ों के पास जमीन नहीं, उन्हें जमीन मिले 
0 लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर लिंक रोड की चौड़ाई बढ़े
0 अर्द्धकुंभ मेलाधिकारी की अभी से नियुक्ति की जाए
0 नमामि गंगे योजना में अखाड़ों को प्रतिनिधित्व मिले 
0 अखाड़ों के आश्रमों को हाउस टैक्स से मुक्त किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed