{"_id":"5c350252bdec2257235e74b7","slug":"aquarius-panchayati-akhara-big-apostate-dharmavwaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में लहराई पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की धर्मध्वजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में लहराई पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की धर्मध्वजा
Wed, 09 Jan 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
धर्मध्वजा फहराते संत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम की रेती पर बनी पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की छावनी में मंगलवार को अखाड़े की परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धर्मध्वजा लहराई। ध्वज पर हनुमानजी का चित्र और पंचदेवोपासना का प्रतीक चिन्ह पंजा अंकित है।
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मेला प्रबंधक और उत्तर पद्धत के श्रीमहंत महेश्वर दास के अतिरिक्त पश्चिम पद्धत के श्रीमहंत रघुमुनि जी महाराज, दक्षिण पद्धत के श्रीमहंत दुर्गादास जी महाराज और पूर्व पद्धत के महंत अद्वैत्तानंद जी महाराज की मौजूदगी में ध्वजारोहण के बाद सर्वमंगल और मेले की कुशलता के लिए कामना की गई। ध्वजारोहण में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम, श्रीमहंत भरत दास, श्रीमहंत धर्मेंद्र दास, श्रीमहंत अमृत मुनि, श्रीमहंत दर्शन मुनि, रमेश मुनि, महात्मा मुनि, सचिव महंत अग्रदास, संयुक्त सचिव महंत व्यास मुनि, कोठारी महंत शिवानंद जी, कारबारी महंत राममुनि, महंत बंशीदास, महंत डॉ.लक्ष्मण दास, जमालपुर, बिहार के महंत डॉ.मनोहर दास आदि शामिल थे।
इससे पहले सोमवार को रमता पंच ने कौशाम्बी के कुटिया गांव से चलकर मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए रामबाग स्थित पथरचट्टी रामलीला मैदान पहुंचकर नगर प्रवेश किया था। पंच के साथ ही अखाड़े के आराध्य भगवान श्रीचंद्र जी का मंदिर भी लाकर रामबाग मैदान पर स्थापित किया गया था। संयुक्त सचिव महंत व्यास मुनि के मुताबिक 11 जनवरी को अखाड़े की पेशवाई धूमधाम से निकलेगी।