फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aquarium toilets will be built in the country, cleanliness model

कुंभ क्षेत्र के शौचालय देश में बनेंगे स्वच्छता मॉडल

Thu, 15 Nov 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Thu, 15 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Aquarium toilets will be built in the country, cleanliness model
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
कुंभ क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले 1 लाख 22 हजार 500 शौचालय देश में स्वच्छता का मॉडल बनेंगे। मेले में सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से शौचालयों का डिस्चार्ज (गंदगी) एक करने को सेफ्टिक टैंक लगाए जाएंगे। मशीनों से हर दिन टैंक साफ करने के निर्देश हैं। स्थापना और रखरखाव का जिम्मा शौचालय लगाने वाली कंपनी की होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कुंभ क्षेत्र में शौचालय स्थापना के साथ सफाई (सैनिटेशन) का काम ‘नो टच टेक्निक’ पर किया जाएगा।  सभी 20 सेक्टरों में 20 हजार डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। सफाई के लिए 40 कंपेक्टर, 120 ट्रिपर जैसे 175 वाहनों से हर घंटे कूड़ा उठाया जाएगा। व्यवस्था ऐसी कि गंदगी कहीं दिखाई न पड़े। प्रस्ताव के मुताबिक शौचालयों की सफाई शौचालय स्थापना कराने वाली कंपनी कराएगी। वहीं मेले में सफाई के लिए विभाग 12- 12 सफाई कर्मियों के 950 गैंग होंगे। करीब 11400 सफाई कर्मचारियों राउंड द क्लाक मतलब 24 घंटे की ड्यूटी होगी।
विज्ञापन


कुंभ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देश भर के रोल मॉडल बने इसके तहत नमामि गंगे और राज्य सरकार की संयुक्त फंडिंग से ये काम कराए जा रहे हैं। कुंभ के बाद शौचालय को देश के विभिन्न राज्यों में जरूरत के हिसाब से स्थापित कराने की तैयारी है। फिलहाल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी जोर है। मेला क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मियों के एक गैंग पर एक सुपरवाइजर निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। अभी यहां 10 हजार से ज्यादा रेडीमेड शौचालय आ चुके हैं। इन्हें परेड मैदान सहित अन्य स्थानों पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था उत्कृष्ट श्रेणी की होगी। इसकी तैयारियां शुरू हैं। सभी सेक्टरों में एंटी लार्वा और कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। ताकि मेला मच्छर-मख्खी विहीन रहे। इस कार्य की निगरानी सीएमओ स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।- डॉ. अशोक कुमार पालीवाल, एडी हेल्थ, कुंभ मेला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed