{"_id":"5ccc8177bdec22074b0a82d6","slug":"aps-student-harsh-tripathi-got-1361-rank-in-jee-mains","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएस के हर्ष को जेईई मेंस में 1361 रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस के हर्ष को जेईई मेंस में 1361 रैंक
Fri, 03 May 2019 11:29 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
हर्ष त्रिपाठी
- फोटो : Prayagraj
जेईई मेंस के परिणाम में शहर के स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्रों को सफलता मिली है। सफल होने वालों में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर एवं इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, गंगागुरुकुलम, टैगोर पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद पब्लिक स्कूल (एपीएस) के छात्र हर्ष त्रिपाठी को जेईई मेंस में 99.08 परसेंटाइल मिला है। हर्ष के पिता प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 2018 में बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद जेईई की तैयारी कर रहे थे। स्कूल के निदेशक राजीव मिश्र, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा ने हर्ष की सफलता पर बधाई दी है। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने बताया कि उनके विद्यालय से परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों में शिवानी वर्मा, शांतनु मिश्र, श्रेयस कुमार सिंह, चेतन पांडेय, सूर्यांश, सृजन, विवेक वर्मा, हर्ष दुबे, मधुरिम गुप्ता, निशीथ मित्तल, ध्रुव मिश्र एवं सक्षम यादव को सफलता मिली है।
विज्ञापन