{"_id":"5c375427bdec22732f092abf","slug":"aps-2010-selection-canceled-of-6-candidates-uppsc-summoned-documents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एपीएस-2010 के 6 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त, यूपीपीएससी ने तलब किए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस-2010 के 6 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त, यूपीपीएससी ने तलब किए दस्तावेज
Thu, 10 Jan 2019 07:48 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 10 Jan 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2010 में औपबंधिक रूप से चयनित आधा दर्जन अभ्यर्थियों के दस्तावेज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने तलब कर लिए हैं। आयोग दस्तावेजों की जांच कराएगा। इन दस्तावेजों में अभ्यर्थियों के कंप्यूटर ज्ञान संबंधी प्रमाणपत्र भी शामिल हैं। पिछले माह आयोग ने एपीएस-2010 में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद छह अन्य अभ्यर्थियों का चयन निरस्त किया जा चुका है और उनकी जगह छह नए अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
एपीएस-2010 परीक्षा पर सीबीआई की भी नजर है। सीबीआई को शिकायत मिली है कि इस परीक्षा में नियमों को ताक पर रखकर आयोग और शासन के तमाम अफसरों के करीबी रिश्तेदारों का गलत तरीके से चयन कर लिया गया। हालांकि, आयोग ने पिछले माह जब छह अभ्यर्थियों का चयन निरस्त किया तो यह शिकायत सही साबित हो गई कि एपीएस-2010 के चयन में फर्जीवाड़ा हुआ था। आयोग ने एपीएस के 250 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। इनमें से 249 पदों का रिजल्ट जारी कर दिया गया और एक पद पर हाईकोर्ट का स्टे होने के कारण परिणाम रोक दिया गया। इनमें से आयोग ने 237 अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति शासन को भेजी थी। इसके बाद दूसरे चरण में छह अन्य अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति शासन को भेजी गई और छह अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक होने के कारण उनकी संस्तुति नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
आयोग ने अब औपबंधित रूप से चयनित इन छह अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज जांच के लिए मांगे हैं। इन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। हालांकि इनके बारे में कोई निर्णय दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही होगा। इनके अभिलेखों की जांच आयोग के विशेषज्ञ करेंगे। औपबंधिक रूप से चयनित इन अभ्यर्थियों को 11 जनवरी से एक फरवरी के बीच किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में उपस्थित होकर अपने शैक्षणिक अभिलेख प्रस्तुत करने हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक अभिलेखों की मूल प्रतियां भी मिलान के लिए साथ ले जाना होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों से तलब किए गए अभिलेख
- हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- स्नातक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- कंप्यूटर ज्ञान संबंधी अनिवार्य अर्हता का प्रमाणपत्र
- दो अभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो
- सरकारी सेवक/कार्मिक की स्थिति में सेवा योजक द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाणपत्र
- आरक्षण संबंधी निर्धारित प्रारूप पर अद्यतन जाति प्रमाणपत्र
- उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थी द्वारा अपने पिता पक्ष से निर्गत निवास प्रमाणपत्र
- इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- स्नातक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- कंप्यूटर ज्ञान संबंधी अनिवार्य अर्हता का प्रमाणपत्र
- दो अभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो
- सरकारी सेवक/कार्मिक की स्थिति में सेवा योजक द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाणपत्र
- आरक्षण संबंधी निर्धारित प्रारूप पर अद्यतन जाति प्रमाणपत्र
- उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थी द्वारा अपने पिता पक्ष से निर्गत निवास प्रमाणपत्र