प्रयागराज : महाकुंभ के लिए 395 करोड़ की 21 परियोजनाओं का अनुमोदन, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को संगम सभागार में हुई बैठक में विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महाकुंभ की 395 करोड़ की 21 परियोजनाओं पर मुहर लगाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को संगम सभागार में हुई बैठक में विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महाकुंभ की 395 करोड़ की 21 परियोजनाओं पर मुहर लगाई गई। बैठक में कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद, कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
13 जनवरी से शुरू होगा महाकुंभ
प्रयागराज में सिद्धि योग के महाकुंभ का आयोजन होगा। यहां, 13 जनवरी से ही स्नान का आरंभ हो जाएगा और 29 जनवरी से लेकर आठ मार्च तक कुंभ मेला चलेगा। इससे पहले 2019 में प्रयागराज में अर्धकुंभ मेला आयोजित किया गया था।
2025 के शाही स्नान के महाकुंभ की महत्वपूर्ण तिथियां
13 जनवरी - पौष पूर्णिमा: इस दिन महाकुंभ की शुरुआत होगी।
14 जनवरी- मकर संक्रांति - इस प्रमुख दिन शाही स्नान होगा।
29 जनवरी- मौनी अमावस्या - स्नान का महापर्व।
03 फरवरी - वसंत पंचमी - शाही स्नान।
04 फरवरी- अचला सप्तमी - शाही स्नान
12 फरवरी- माघी पूर्णिमा - शाही स्नान।
08 मार्च - महाशिवरात्रि - अंतिम शाही।