{"_id":"5fd78a709e5ae57ed20e179f","slug":"appointment-of-three-judicial-members-in-uttar-pradesh-revenue-council-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद प्रयागराज में तीन न्यायिक सदस्यों की नियुक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद प्रयागराज में तीन न्यायिक सदस्यों की नियुक्ति
Mon, 14 Dec 2020 09:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
नियुक्ति
- फोटो : Google
राज्य सरकार ने उप्र राजस्व परिषद इलाहाबाद में तीन न्यायिक सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। जिन्हें तत्काल कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही परिषद में कुल पांच सदस्यों का कोरम पूरा हो गया है। यह जानकारी राज्य सरकार के स्थायी अधिवक्ता ने खाली पदों को भरने की मांग में दाखिल याचिका की सुनवाई कर रही इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ को दी है।
कोर्ट ने याचिका को अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर को पेश करने का निर्देश दिया है और कहा है कि उस दिन सभी नियुक्त सदस्यों के कार्यभार संभालने की जानकारी दी जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने सीताराम भारती की याचिका पर दिया है।
राजस्व परिषद के निबंधक ने बताया कि ओम प्रकाश राय, सहदेव और अमर नाथ उपाध्याय की 13 दिसंबर को नियुक्ति कर दी गई है। कोर्ट ने राजस्व परिषद के खाली पदों को भरने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है मगर राज्य सरकार को पदों को भरने का निर्देश दिया था। जिसपर सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट में सरकार की तरफ से जानकारी दी।