फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Apply online for CT Nursery, NTT and DPEd training session-21 from 10

सीटी नर्सरी, एनटीटी और डीपीएड प्रशिक्षण सत्र-21 के लिए 10 से करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
सार

  • सीटी नर्सरी, एनटीटी और डीपीएड प्रशिक्षण सत्र-21 के लिए 10 से करें ऑनलाइन आवेदन 

विज्ञापन
Apply online for CT Nursery, NTT and DPEd training session-21 from 10
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीटी नर्सरी, नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग एवं डीपीएड प्रशिक्षण का इंतजार खत्म हुआ। सत्र 2017-18 से 2020-21 के बीच के सत्र को शून्य करते हुए सत्र 2021 -22 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दस अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ सिंतबर सायं छह बजे तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नौ सितंबर है। पूर्ण ऑनलाइन आवेदन प्रिंट करने की तिथि 13 सिंतबर सायं छह बजे तक है। 
विज्ञापन


वे अभ्यर्थी जिनकी आयु 01 जुलाई 2021 को 18 वर्ष से कम न हो और 35 वर्ष से अधिक न हो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित और विशेष आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु में शासनादेश में दिए गए निर्देशानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आयु एवं शर्ते एवं विस्तृत दिशा निर्देश वेबसाइट- www.entdata.co.in पर उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण फार्म, आवेदन शुल्क जमा करने हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का लिंक एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है। 
विज्ञापन


एमएनएनआईटी में ऑनलाइन दीक्षारंभ का आयेाजन 
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन मोड में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए संस्थान की परंपराओं के साथ अनुशासन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों तथा उच्च तकनीकी व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासित जीवन ही व्यक्ति को सफलता के शिखर पर पहुंचाता है। सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए विभाग के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर गीतिका ने महिला ग्रीवांस सेल के बारे में बताया। अधिष्ठाता योजना एवं विकास प्रोफेसर एसजे पवार ने संस्थान में चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में बताया तथा पुरा छात्रों के सहयोग से नव निर्मित कैफे 96 के निर्माण की भी जानकारी दी। प्रोफेसर राजेश गुप्ता ने छात्र क्रिया कलाप केंद्र की ओर से संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले अधिष्ठाता शैक्षिक प्रोफेसर आरके सिंह ने नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सोमवार से ऑनलाइन क्लास चलेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आरके सिंह एवं प्रोफेसर तनुज नंदन ने किया। 


आईटीआई में प्रवेश के लिए करें ऑनलाइन आवेदन 
जिले के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट- http:www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकता हे। अभ्यर्थी 28 अगस्त रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed