फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Applications for Crete today

क्रेट के लिए आवेदन आज से

Thu, 02 Jul 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Applications for Crete today
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2015-16) के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन शुरू होगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फार्म अपलोड कर दिया गया है। आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा। आखिरी तारीख 10 अगस्त है। प्रवेश परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का पहला पेपर क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक पाने होंगे। द्वितीय प्रश्न पत्र को क्वालीफाई करने के लिए भी न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक पाने होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के पहले पेपर में 40 फीसदी से कम  अंक हैं लेकिन प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र का औसत 50 प्रतिशत या इससे अधिक है तो वह तीसरे चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन तीसरे चरण की परीक्षा के लिए सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन द्वितीय चरण की मेरिट के आधार पर होगा। नेट क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा से छूट मिलेगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि नेट क्वालीफाइड अभ्यर्थी चाहे तो पहले चरण की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं लेकिन ऐसा करने पर अगले चरण के लिए उनका चयन परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही होगा। जेआरएफ अभ्यर्थी सीधे तीसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए कोर्सेज में बुधवार को 271 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इनमें से 257 ओबीसी तथा 14 एसटी के विद्यार्थी हैं। बीए में पहले चरण में प्रवेश का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन होगा। अभी सभी वर्ग में सीटें खाली हैं। ऐसे में मेरिट गिरनी तय है।


विवि में आज और कल का कटऑफ
बीए
दो जुलाई : एससी के 81 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

तीन जुलाई--
बीएस-जीडीएस : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी
बी.म्यूज : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी
बीएफए : सभी वर्ग के 244, ओबीसी के 202 और एससी के 128 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी
बीपीई : सभी वर्ग के 141, ओबीसी के 131 और एससी के 128 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में कुछ सीटें खाली हैं। पूर्व में काउंसलिंग कराने वाले विद्यार्थियाें के वापस होने की वजह से सीटें खाली हुई हैं। प्रवेश चार जुलाई को होगा।
बीएलएलबी में चार को प्रवेश : सभी वर्ग के 137.34, ओबीसी के 100 और एससी के 50.67 या इससे अधिक अंक पाने वाले

विश्वविद्यालय के एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पीएच कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियाें को सात जुलाई को दिन में दो बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना है। बीए के छूटे अभ्यर्थी भी सात जुलाई को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। इससे पहले तीन जुलाई को बीए, बीएफए, बी.म्यूज के अभ्यर्थियों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना है। बीएससी के छूटे अभ्यर्थी भी तीन जुलाई को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।


बीएससी जीव विज्ञान : सभी वर्ग के 140 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी गणित : सभी वर्ग के 140 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीकॉम : सभी वर्ग के 150 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

बीकॉम (केवल छात्र) : सभी वर्ग के 155 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी (छात्र-छात्राएं) : सभी वर्ग के 150 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीए - (छात्र-छात्राएं) : सभी वर्ग के 80 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

बीकॉम (केवल छात्राएं) : सभी वर्ग की 170 या इससे अधिक अंक
बीए (केवल छात्राएं) : सभी वर्ग की 60 या इससे अधिक अंक

बीकॉम : सभी वर्ग के 170 या इससे अधिक अंक
बीएससी गणित : सभी वर्ग के 135 या इससे अधिक अंक
बीएससी जीव विज्ञान : सभी वर्ग के 145 या इससे अधिक अंक
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज के बीए पाठ्यक्रम में छह, सात और आठ जुलाई को प्रवेश होगा। प्राचार्य की ओर से काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
छह जुलाई : सभी वर्ग की 150 या इससे अधिक अंक
सात जुलाई : सभी वर्ग की 120 या इससे अधिक अंक
आठ जुलाई : प्रवेश परीक्षा में शामिल एसटी के सभी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed