{"_id":"5cfd5fecbdec22075d23b5c8","slug":"application-will-start-soon-for-central-sector-scheme-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल सेक्टर स्कीम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल सेक्टर स्कीम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जल्द
Mon, 10 Jun 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
scholarship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल सेक्टर स्कीम की छात्रवृत्ति के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह छात्रवृत्ति केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को दी जाती है और इसमें यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का भी कोटा है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 पर्सेंटाइल से अधिक वाले छात्र-छात्राएं इसके लिए अर्ह हैं। इसके तहत स्नातक स्तर पर प्रति माह एक हजार और परास्नातक स्तर पर प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। यूपी बोर्ड के तीन लाख 21 हजार 264 छात्र-छात्राएं इसके लिए अर्ह हैं लेकिन इनमें से 11460 विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति मिलनी है, जिसमें छात्र-छात्राओं का अनुपात 50-50 फीसदी है। अर्ह छात्र-छात्राओं में देखा जाएगा कि इनमें से कितनों ने नियमित रूप से विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
साथ ही कुछ अन्य मानकों के आधार पर भी मूल्यांकन होगा और इसके बाद छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन होगा। यूपी बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए कटऑफ भी जारी कर दिया है। कला वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 303, विज्ञान वर्ग के लिए 333 और कॉमर्स वर्ग के लिए 314 कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं। छात्रवृत्ति के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन