एसएससी : सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल के 24369 पदों भर्ती पर के लिए आवेदन शुरू
कर्मचारी चयन आयोग की दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा-2022 आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। दो दिन चली परीक्षा में मध्यक्षेत्र यानी यूपी और बिहार में कुल 42.11 फीसद अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस(सीएपीएफ), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में कांस्टेबल(जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन व नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 24369 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए अभ्यर्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क (चालान)एक दिसंबर तक जमा होगी। इसके लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी 2023 में प्रस्तावित है। दसवीं उत्तीर्ण 18 से 23 आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग की दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा-2022 आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। दो दिन चली परीक्षा में मध्यक्षेत्र यानी यूपी और बिहार में कुल 42.11 फीसद अभ्यर्थी ही शामिल हुए। पहले दिन 41.48 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, 58.52 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसमें कुल 196717 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
यह परीक्षा 17 जिलों में कुल 104 केंद्रों पर दो दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सकुलश संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 196717 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष महज 82840 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। लगभग 58 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे अधिक उपस्थित मेरठ में 53.28 और सबसे कम कानपुर में 32.07 फीसद रही।
सीएचएसएल 2020 का डाक्यूमेंटस वेरीफिकेशन आज से
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा 2020 (सीएचएसएल) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन शनिवार यानी 29 अक्तूबर से 09 नवंबर(30 अक्तूबर, 05 और 06 नवंबर को छोड़कर) तक चलेगा। डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन श्री गणेश इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड आईटी फाफामऊ में संपन्न होगा।
मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक कुल 3663 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होना है। अभ्यर्थियों को इसके लिए हाईस्कूल, बारहवीं के अंकपत्र-प्रमाणपत्र, एक फोटो आईडी, कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र के साथ आना है।