{"_id":"62ee96c43067fc2861344dfc","slug":"application-date-for-assistant-professor-recruitment-extended-till-august-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी, 917 पदों पर होनी है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी, 917 पदों पर होनी है भर्ती
Sat, 06 Aug 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:58 PM IST
सार
ऑनलाइन आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन की तिथि 23 अगस्त और ऑनलाइन आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
प्रीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस बाबत उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) के सचिव दयानंद प्रसाद की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन की तिथि 23 अगस्त और ऑनलाइन आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रक्रिया नौ जुलाई से शुरू हुई थी और इससे पूर्व आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन संख्या-51 के तहत 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सहशिक्षा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 756 पद और महिला महाविद्यालय में 161 पद हैं। सर्वाधिक 80 पद असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के हैं। हिंदी के बाद सर्वाधिक 75 पद असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड और तीसरे नंबर पर असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के 70 पद हैं।
विज्ञापन