UPPSC : एपीओ की मुख्य परीक्षा चार एवं पांच दिसंबर को, 69 पदों के लिए 1079 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 64100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 33315 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2022 की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में चार एवं पांच दितसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें 1079 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार चार दिसंबर को पहली पाली में सामान्य ज्ञान एवं दूसरी पाली में सामान्य हिंदी और पांच दिसंबर को पहली पाली में क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर एवं दूसरी पाली में लॉ ऑफ एविडेंस की परीक्षा होगी।
एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 64100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 33315 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग की ओर से 23 सितंबर को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 1079 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
प्रवक्ता के चयनितों का अभिलेख सत्यापन सात को
राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज परीक्षा-2021 में प्रवक्ता जीव विज्ञान के 33 पदों पर चयनति अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन सात अक्तूबर को सुबह 10 बजे से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर में होगा। आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।
आरओ/एआरओ टाइपिंग परीक्षा 11 से
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा-2021 के तहत कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 11, 12, 13 एवं 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। 11, 12 एवं 13 अक्तूबर को तीन पालियों सुबह नौ से 10.30 बजे, अपराह्न 12.30 से 4.30 बजे और 14 अक्तूबर को सुबह नौ से 10.30 बजे तक टाइपिंग परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं आवश्यक अनुदेश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।