फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anupriya patel : People used to yearn for electricity in SP government

अनुप्रिया का अखिलेश पर निशाना : सपा सरकार में बिजली के लिए तरसते थे लोग

Mon, 21 Feb 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 10:50 PM IST
सार

योगी सरकार ने यूपी में सुरक्षित वातावरण दिया है। अगले पांच वर्ष का समय उन्हें और दीजिए। प्रदेश में खुशहाली के लिए योगी सरकार जरूरी है। अनुप्रिया ने यह बात शहर पश्चिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में आयोजित एक सभा में कही।

विज्ञापन
Anupriya patel : People used to yearn for electricity in SP government
Prayagraj News : शहर पश्चिमी में जनसभा को संबोधित करने पहंचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होेंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले अखिलेश राज में लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन अब योगी राज में 20 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।

विज्ञापन




योगी सरकार ने यूपी में सुरक्षित वातावरण दिया है। अगले पांच वर्ष का समय उन्हें और दीजिए। प्रदेश में खुशहाली के लिए योगी सरकार जरूरी है। अनुप्रिया ने यह बात शहर पश्चिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में आयोजित एक सभा में कही।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि साइकिल इस बार भी पंचर हो गई है। केंद्र में और राज्य में जब एक ही पार्टी की सरकार होती है तो निश्चित ही प्रदेश का विकास होता है। यूपी में आमजन का विकास 5 वर्ष में बहुत तेजी से हुआ। पूरे प्रदेश में भाजपा, अपनादल का गठबंधन लोगों को भाता है, अब तो निषाद पार्टी भी साथ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए सरकार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ

पूरे प्रदेश में जिस प्रकार एनडीए को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। एनडीए सरकार ने पांच वर्षों से विकास की नई ऊंचाईयों को छूने का कार्य किया है।  प्रदेश सरकार ने एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने का कार्य किया है। हर शहर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और सर्वोत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था की।




हमारी सरकार ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई और दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया। नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। अनुप्रिया ने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई।



इस अवसर पर विधायक संगीत सोम, राकेश शुक्ला, धनंजय सिंह , चंद्र भूषण सिंह पटेल ,लेखराज सिंह पटेल,  रंजीव सिंह पटेल, सुरेश पासी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व अनुप्रिया में बारा विधानसभा सीट से अपना दल एस प्रत्याशी वाचस्पति के समर्थन में शंकरगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित किया। वहां उनके साथ सांसद केशरी देवी पटेल भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed