UP : स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में प्रयागराज के अनुप्रिया और हैदर बने चैंपियन, अंडर-7 में मारी बाजी
प्रतियोगिता में लड़कियों की श्रेणी में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी प्रयागराज की कुमारी अनुप्रिया यादव प्रथम, चाइल्ड्रेंस च्वाइस स्कूल प्रीतम नगर,प्रयागराज की कुमारी संस्कृति यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।लड़कों की श्रेणी में सेंट जोसफ स्कूल प्रयागराज के मोहमद हैदर प्रथम और मास्टर अनय अग्रवाल द्वितीय रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आयोजित अंडर-7 स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता को प्रयागराज की अनुप्रिया यादव और मोहम्मद हैदर सिद्दीकी ने अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश स्टेट (अंडर 7 ओपन एवम गर्ल्स) आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप 2023, दिल्ली वर्ड पब्लिक एतमापुर स्कूल आगरा में हुई। राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित बच्चों को मुख्य अतिथि डीएम फिरोजाबद डॉ. उज्जवल कुमार और उनकी पत्नी पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में लड़कियों की श्रेणी में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी प्रयागराज की कुमारी अनुप्रिया यादव प्रथम, चाइल्ड्रेंस च्वाइस स्कूल प्रीतम नगर,प्रयागराज की कुमारी संस्कृति यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।लड़कों की श्रेणी में सेंट जोसफ स्कूल प्रयागराज के मोहमद हैदर प्रथम और मास्टर अनय अग्रवाल द्वितीय रहे। ये चयनित खिलाड़ी 20 सितंबर से कोलकाता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
जिला शतरंज संघ प्रयागराज के महासचिव एनडी सिंह ने कहा कि जिन चार बच्चों का (दो ओपन एवम दो गर्ल्स) सिलेक्शन यू पी से नेशनल के लिए होना था उनमें से तीन प्रयागराज जिले के रेटेड खिलाड़ी हैं, जो एक नई मिसाल कायम हुई है और प्रयागराज के लिए गर्व की बात है। जिसके लिए जिला शतरंज संघ प्रयागराज की तरफ से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं और उम्मीद करता है कि आगे भी बच्चे कुछ और अच्छा करेंगे।