{"_id":"64807071996d6831cd0734a7","slug":"anticipatory-bail-granted-to-minor-accused-of-kidnapping-sought-reply-in-three-weeks-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : अपहरण के आरोपी नाबालिग की अग्रिम जमानत मंजूर, तीन सप्ताह में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : अपहरण के आरोपी नाबालिग की अग्रिम जमानत मंजूर, तीन सप्ताह में मांगा जवाब
Wed, 07 Jun 2023 05:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:26 PM IST
सार
अपहरण के आरोपी किशोर के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विपक्षियों को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह में जबाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपहरण के आरोपी किशोर के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विपक्षियों को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह में जबाब दाखिल करने का आदेश दिया है। यह आदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक वर्मा ने नाबालिग लड़की के अपहरण में आरोपी किशोर की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन
मामला संभल जिले के थाना गुन्नौर का है। जहॉ नाबालिग लडकी के पिता ने 12 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण के आरोप में किशोर को नामजद किया था। निचली अदालत ने किशोर की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था। जिसके खिलाफ आरोपित किशोर ने उच्च न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
याची किशोर के अधिवक्ता का कहना था कि आरोपी स्वयं नाबालिग है। पीड़िता ने अपने 161 और 164 सीआरपीसी के बयान में स्वीकार किया है कि पीड़िता अपनी मर्जी से आरोपी किशोर के साथ दिल्ली गई। इसके अलावा किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
याची अधिावक्ता और अपर शासकीय अधिवक्ता को सुनने के बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई तक आरोपित किशोर की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली और राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को तीन सप्ताह में जबाब दाखिल करने का समय देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 23 अगस्त नियत कर दी।