फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ANTF arrests accused from Lucknow with heroin worth ₹1 crore; two others absconding.

प्रयागराज : एएनटीएफ ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ आरोपी को लखनऊ से पकड़ा, दो फरार

Mon, 07 Sep 2026 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2026 02:50 PM IST
सार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज और लखनऊ की संयुक्त टीम ने लखनऊ से 468 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी सारूफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाराबंकी से हेरोइन लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।

विज्ञापन
ANTF arrests accused from Lucknow with heroin worth ₹1 crore; two others absconding.
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज और लखनऊ की संयुक्त टीम ने लखनऊ से 468 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी सारूफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाराबंकी से हेरोइन लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। उसके दो साथी अभी फरार हैं। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


एएनटीएफ के अनुसार, टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के मलेसेमऊ रोड स्थित बड़ी मजार/मेला ग्राउंड के पास एक मादक पदार्थ तस्कर आने वाला है। सूचना पर प्रयागराज एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल सत्येश राय, कांस्टेबल नीरज पांडेय, हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल मो. तारिक की टीम और लखनऊ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सारूफ को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाराबंकी के थाना जैदपुर गांव टिकरा उसमा का निवासी है।तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन के अलावा एक बाइक, मोबाइल फोन और 220 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में सारूफ ने बताया कि वह गांव के रहने वाले मोहम्मद अंसार और मो. सद्दाम के साथ मिलकर बाराबंकी से हेरोइन लाता था और लखनऊ समेत आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई करता था। मामले में एएनटीएफ की टीम मो. अंसार और मो. सद्दाम की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed