फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Answer sought from two doctors working on fake signatures in Colvin, SIC stopped salary

कॉल्विन में फर्जी दस्तखत पर नौकरी कर रहे दो डॉक्टरों से जवाब तलब, एसआईसी ने रोका वेतन

Sat, 23 Mar 2024 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 12:42 PM IST
सार

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जवाब तलब किया तो डॉ. आशुतोष के साथी डॉ. पंकज जायसवाल ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही डॉ. पंकज ने एसआईसी से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Answer sought from two doctors working on fake signatures in Colvin, SIC stopped salary
हस्ताक्षर। - फोटो : istock

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल (काल्विन) के दो आयुष डॉक्टराें की मिलीभगत व मनमानी का मामला सामने आया है। डॉक्टरों पर आरोप है कि दोनों अलग-अलग दिन ड्यूटी करते थे। एक डॉक्टर की अनुपस्थिति पर दूसरा डॉक्टर साथी डॉक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर देता था। इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) डॉक्टर नाहीदा खातून सिद्दीकी ने खुद रजिस्टर की जांच की। जांच में आयुष चिकित्सक डॉ. आशुतोष पांडेय का हस्ताक्षर रजिस्टर में मौजूद पाया गया, जबकि वह लखनऊ में थे।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जवाब तलब किया तो डॉ. आशुतोष के साथी डॉ. पंकज जायसवाल ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही डॉ. पंकज ने एसआईसी से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का भरोसा दिया। लेकिन एसआईसी ने सख्ती बरतते हुए फटकार लगाई और दोनों डॉक्टरों का एक महीने का वेतन रोकने का निर्देश दे दिया।
विज्ञापन



साथ ही दोनों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। एसआईसी ने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को भी पत्र लिखकर दी है। डॉ. नाहीदा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed