फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Answer key of Combined State Agricultural Service released, objections can be lodged till 28th

Prayagraj News: सम्मिलित राज्य कृषि सेवा की उत्तर कुंजी जारी, 28 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Answer key of Combined State Agricultural Service released, objections can be lodged till 28th
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तर कुंजी 27 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। वहीं अभ्यर्थी 28 अगस्त शाम पांच बजे तक निर्धारित प्रारूप में साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 18 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी। वस्तुनिष्ठ आधारित पेपर में सामान्य अध्ययन के 40 तथा कृषि विषय के 80 प्रश्न थे। आयोग ने इस बार सभी सीरीज के प्रश्न पत्र के क्रम में उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। इसके बजाय बार कोड आधारित एक ही प्रश्न के साथ उत्तर कुंजी जारी की है।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र तथा उत्तर कुंजी 27 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को यदि किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो वे 28 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने जवाब के पक्ष में साक्ष्य भी लगाने होंगे। अभ्यर्थियों को बार कोड आधारित प्रश्न पत्र में शामिल सवालों के क्रम में ही आपत्ति देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed