फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Answer key issued of Assistant professor recruitment exams.

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी

Sat, 13 Apr 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Answer key issued of Assistant professor recruitment exams.
Assistant Professor Exam

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-47 के तहत एक विषय वाणिज्य और विज्ञापन संख्या-46 के तहत सात विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी। उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आयोग ने जिन विषयों की उत्तरकुंजी जारी की है, उनकी परीक्षा पहले चरण में पिछले साल 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


पहले चरण में कुल 24 विषयों की परीक्षा हुई थी, जिसमें आयोग ने आठ विषयों की उत्तरकुंजी जारी की है। अलग-अलग विषयों की परीक्षा में कुल 100 सवाल आए थे। सामान्य अध्ययन के 30 सवाल सभी विषयों की परीक्षा में कॉमन रूप से पूछे गए थे, जबकि बाकी के 70 सवाल विषयों से संबंधित थे। आयोग की ओर से जारी अंतिम उत्तरकुंजी में सामान्य अध्ययन के पेपर में दो सवालों के दो-दो विकल्प सही माने गए हैं और एक सवाल को डिलीट किया गया है। ‘ए’ सिरीज की बुकलेट में सामान्य अध्ययन (जीएस) की प्रश्न संख्या 15 में विकल्प ‘ए’ एवं ‘सी’ और प्रश्न संख्या 16 में विकल्प ‘बी’ एवं ‘डी’ को सही माना गया है, जबकि सवाल संख्या 19 को हटा दिया गया है। इसके अलावा विषयों में भी कुछ सवालों के दो विकल्प सही माने गए हैं और कुछ सवाल डिलीट किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 46 के तहत पहले चरण में हुई 23 विषयों में से अब 16 विषयों की अंतिम उत्तरकुंजी आना बाकी है। इन विषयों के पेपर को लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण चल रहा है। दूसरे चरण में पांच जनवरी को छह और तीसरे चरण में 12 जनवरी को छह विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। विज्ञापन संख्या 47 के तहत कुल 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। फिलहाल अभी पहले चरण में विज्ञापन संख्या 47 के तहत हुई 23 विषयों में से 16 विषयों के सवालों को लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण चल रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed