फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another corona positive woman from Pratapgarh gave birth to a child

प्रतापगढ़ की एक और कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Wed, 20 May 2020 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Another corona positive woman from Pratapgarh gave birth to a child
prayagraj news - फोटो : prayagraj
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला को कोरोना वार्ड में रखा गया है, जबकि नवजात को संदिग्ध वार्ड में रखा गया है। 48 घंटे बाद उसकी कोरोना की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


महिला प्रतापगढ़ के पट्टीके सलाहपुर की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ नौ मई को मुंबई से प्रतापगढ़ आई। उसे क्वारंटीन में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर मंगलवार की रात एसआरएन रेफर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह उसका सफल ऑपरेशन किया गया। एसआरएन गॉयनी विभागाध्यक्ष प्रो. अमृता चौरसिया ने कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को भी उनकी देखरेख में डॉ. श्वेता, समीक्षा सहित अन्य विभागों चिकित्सकों की टीम ने ही किया। वह अभी एक्टिव क्वारंटीन में है। गॉयनी विभाग में कोरोना पॉजिटिव अब तक दो महिलाओं का सफल ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया है। एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि नवजात का 48 घंटे बाद कोरोना का टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed