फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Announced six percent dearness relief to pensioners

पेंशनरों को छह फीसदी महंगाई राहत की घोषणा

Tue, 28 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पेंशनरों के लिए राहत वाली खबर है। कर्मचारियों के बाद सरकार ने उन्हें भी महंगाई राहत (डीआर) में छह फीसदी की बढ़ोतरी का लाभ दिए जाने की घोषणा कर दी है। पेंशनरों को यह लाभ पहली जनवरी-2015 से दिया जाएगा। इस बाबत केंद्रीय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन



केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा भी इसी माह की गई है। इससे पहले कर्मचारियों को कुल 107 फीसदी डीए मिल रहा था लेकिन छह फीसदी की वृद्धि घोषित होने के बाद अब डीए बढ़कर 113 फीसदी हो गया है। इसी तरह पेंशनरों को भी अब तक 107 फीसदी डीआर मिल रहा था लेकिन सोमवार को आदेश जारी कर केंद्रीय पेंशनरों का डीआर बढ़ाकर 113 फीसदी कर दिया गया। केंद्रीय कर्मियों की भांति पेंशनरों को भी छह फीसदी की इस वृद्धि का लाभ जनवरी-2015 से दिया जाएगा। आदेश 27 अप्रैल को जारी किए गए हैं, सो अप्रैल की पेंशन के साथ बढ़े हुए डीआर के भुगतान की गुंजाइश कम है।
विज्ञापन



संभावना यही है कि जनवरी से अप्रैल तक के अतिरिक्त छह फीसदी डीआर का भुगतान मई में एरियर के रूप में किया जाएगा और मई की पेंशन के साथ बढ़े हुए छह फीसदी डीआर का नियमित भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि आदेश में कहा गया है कि पेंशन वितरित करने वाले बैंक एवं अन्य संबंधित संस्थान भुगतान की व्यवस्था अविलंब करें। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि डीआर वृद्धि के बाद पेंशन निर्धारण की जिम्मेदारी पेंशन वितरित करने वाले बैंकों एवं अन्य संबंधित संस्थानों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed