{"_id":"5dc4cc3d513d36a17d97028a3e310d86","slug":"anita-yadav-chairman-of-the-selection-board-would-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीता यादव को मिलेगा चयन बोर्ड अध्यक्ष का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीता यादव को मिलेगा चयन बोर्ड अध्यक्ष का प्रभार
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद से डॉ. परशुराम पाल के हटने के बाद अब उनका प्रभार चयन बोर्ड की सदस्य अनीता यादव को देने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि शासन की ओर से अनीता यादव को नई जिम्मेदारी दी जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव के बाद अब चयन बोर्ड अध्यक्ष भी इटावा-मैनपुरी क्षेत्र से हो गया है। अनीता यादव केके इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों में गड़बड़ी रोकने का प्रयास कर रहे डॉ. परशुराम पाल की विदाई के बाद आखिरकार शासन ने अपनी मंशा के अनुरूप चयन बोर्ड की वर्तमान सदस्य अनीता यादव को नई जिम्मेदारी सौपने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुनी गईं अनीता यादव वर्तमान में चयन बोर्ड के सदस्यों में सबसे जूनियर सदस्य हैं। उनसे वरिष्ठ सदस्यों में राम अवतार यादव एवं ललित श्रीवास्तव है, उनका कार्यकाल अगले महीने की 29 तारीख को पूरा हो रहा है।
राम अवतार यादव रिटायरमेंट की आयु पूरी कर चुके हैं, जबकि ललित श्रीवास्तव चयन बोर्ड में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत हैं। इसके बाद उनसे वरिष्ठ सदस्यों में आशा लता सिंह एवं योगेंद्र प्रजापति बेचैन हैं। अनीता के साथ ही चयन बोर्ड में नियुक्ति पाने वाले मोहम्मद उमर हैं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनीता को सौंपे जाने के बाद ठप पड़ी प्रधानाचार्य साक्षात्कार प्रक्रिया एवं टीजीटी-पीजीटी के मूल्यांकन में तेजी आएगी।