{"_id":"576847154f1c1b9a60b485f2","slug":"anita-lalit-stopped-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीता, ललित के काम पर फिर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीता, ललित के काम पर फिर रोक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के दो सदस्यों अनीता यादव और ललित श्रीवास्तव के आयोग में काम करने पर रोक लग गई है। इससे पूर्व भी हाईकोर्ट ने इन दोनों सदस्यों के काम पर रोक लगाई थी, मुकदमे की सुनवाई के दौरान याचिका दाखिल करने वाली अभिलाषा मिश्रा की ओर से मुकदमा वापस ले लिए जाने के बाद ये दोनों सदस्य दोबारा चयन बोर्ड में आ गए। इस बीच वे प्रधानाचार्य और प्रवक्ता पद के लिए चल रहे साक्षात्कार में भी शामिल हुए।
बता दें, दोनों सदस्यों के एलटी ग्रेड शिक्षक होने के मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने कई बार प्रमुखता से उठाया था। याचिका वापस लेने के बाद इन सदस्यों के साक्षात्कार में शामिल होने के समाचार को भी ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। ‘अमर उजाला’ ने पहले ‘एलटी ग्रेड शिक्षक लेंगे प्रधानाचार्य का इंटरव्यू’ और फिर ‘सहायक अध्यापक लेंगे प्रवक्ता का इंटरव्यू’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित की। इसके बाद भी जब शासन एवं चयन बोर्ड ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया तो नौ जून के अंक में साक्षात्कार के दौरान एक बार फिर से ‘इंटरव्यू में चल रहा मनमानी का खेल ’शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। ‘अमर उजाला’ में खबर के प्रकाशन के बाद चयन बोर्ड के खिलाफ हाईकोर्ट में एक नई याचिका दाखिल हुई जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनीता यादव एवं ललित कुमार श्रीवास्तव के काम पर रोक लगा दी है।