फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry women created ruckus after missing body remains of missing teenager

लापता किशोर के शव के अवशेष मिलने से अक्रोशित महिलाओं ने किया हंगामा

Wed, 25 Dec 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angry women created ruckus after missing body remains of missing teenager
महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई गांव में आक्रोश व्यक्त करती महिलाओं को समझाते एडिशनल एसपी। - फोटो : PRATAPGARH
28 दिन से लापता किशोर के शव के अवशेष मिलने से अक्रोशित परिवार की महिलाओं ने दूसरे दिन मंगलवार को हंगामा किया। जांच के लिए एएसपी से पुलिस की लापरवाही की शिकायत की। आरोपी पड़ोसी के घर के सामने शव के दफनाने की मांग को लेकर अड़ी महिलाओं को एएसपी ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस दबाव बनाने के लिए रिश्तेदार और घरवालों को थाने लेकर आ गई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई में सुल्तानपुर गांव में लापता किशोर डिंपल (15) पुत्र शिवकुमार के शव के अवशेष सोमवार को तालाब किनारे मिले थे। इसकी जानकारी पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। पुलिस ने शव के अवशेष इकट्ठे किए तो परिजन व ग्रामीणों ने उसे छीन लिया था। काफी देर तक हंगामा करने के बाद पुलिस ने फिर से किसी तरह से उसे हासिल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश चंद्र व सीओ अरविंद वर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने शव के अवशेष मिलने वाली जगह का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी होते ही भारी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हो गईं। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि महेशगंज पुलिस ने शुरू से ही मामले में लापरवाही बरती है।

समय रहते पुलिस गंभीरता दिखाती तो शायद डिंपल की जान बच जाती। हंगामा होने की जानकारी होते ही कुंडा, बाघराय की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी ने आरोपियों के साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कहकर महिलाओं को शांत कराया। उधर, सोमवार को रात में ही मृतक के पिता शिवकुमार की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने रामनाथ सरोज पुत्र घेर्राउ के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटानेका मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed