फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry at the scolding of mummy-papa, minor girls going to Mumbai met at junction

मम्मी-पापा की डांट से नाराज होकर मुंबई जा रही नाबालिग लड़कियां जंक्शन पर मिलीं

Sat, 29 May 2021 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 May 2021 08:08 PM IST
सार

  • मम्मी और पापा ने डांटा, इसलिए बिना बताए जा रही मुंबई 
  • दोनों ही घर से भागने की वजह माता-पिता की डांट बताई, दोनों ही जा रही थी मुंबई 

विज्ञापन
Angry at the scolding of mummy-papa, minor girls going to Mumbai met at junction
घर से भागी लड़कियां - फोटो : Demo Pic

विस्तार

माता-पिता की डांट से नाराज होकर अपना घर छोड़कर भागी एक नाबालिग बेटी शनिवार को प्रयागराज जंक्शन पहुंच गई। वह प्रयागराज से मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्ध अवस्था में उसे बैठा देखकर आरपीएफ की एसआई रितु शर्मा ने जब उससे वहां बैठने की वजह पूछी तो वह रोने लगी। रोते हुए उसने बताया कि मम्मी-पापा के डांटने की वजह से ही वह घर छोड़कर मुंबई जा रही थी।
विज्ञापन


नाबालिग लड़की सुधा (परिवर्तित नाम) को रितु और एसआई अमित द्विवेदी समझा बुझाकर आरपीएफ पोस्ट ले आए। बातचीत में उसने बताया कि वह कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र की निवासी है। कहा कि उसके मम्मी-पापा उसे बहुत डांटते हैं। इसी वजह से वह नाराज होकर घर से अकेले भाग आई। कहा कि प्रयागराज से मुंबई या दिल्ली जाना चाह रही थी। आरपीएफ ने सुधा से घर वालों का नंबर लेकर उन्हें सूचित किया। इस बीच चाइल्ड लाइन को भी इसकी खबर दी। बाद में लिखापढ़ी के बाद चाइल्ड लाइन के दीपक पटेल और प्रीति सिंह उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


हालांकि शाम को लड़की के परिजन उसे अपने साथ ले गए।  इसके पूर्व शुक्रवार को भी प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक प्रतापगढ़ की एक और नाबालिग लड़की आरपीएफ की रितु और अमित द्विवेदी को मिली थी। उस लड़की ने भी आरपीएफ टीम को बताया कि उसकी मम्मी उसे बहुत मारती है। इसलिए वह मुंबई में अपनी मौसी के पास जा रही है। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवानी (परिवर्तित नाम ) थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ बताया।शिवानी को भी लिखापढ़ी के बाद चाइल्ड लाइन का सुपुर्द कर दिया गया।  इसके अलावा जेठवारा थाने के एसओ को भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed