फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry advocates blocked the road after their colleague was beaten up

Prayagraj : साथी की पिटाई से नाराज अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 16 May 2025 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 May 2025 04:09 PM IST
सार

नैनी में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में साथी अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट चौराहे पर सड़क जाम कर दिया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस ने यातायात की व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए रूट डायवर्जन कर दिया है।

विज्ञापन
Angry advocates blocked the road after their colleague was beaten up
हाईकोर्ट चौराहे पर सड़क पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद के बाद अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज में जख्मी आकाश मिश्रा के समर्थन में शुक्रवार को वकीलों ने एकलव्य चाैराहे फ्लाईओवर के समीप चक्काजाम कर दिया। इससे शहर के यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शाम को संबंधित दरोगा सुनील कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं ने चक्काजाम खोला।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि बृहस्पतिवार को नैनी में मामा-भांजा पुलिस चौकी के पास भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों ने निर्दोष अधिवक्ता आकाश मिश्रा की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीके पांडेय ने कहा कि पुलिस बेलगाम हो गई है। आए दिन पुलिस कर्मी अधिवक्ताओं पर बेवजह हमला कर रहे हैं। यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। अधिवक्ता राजेश पांडेय ने कहा कि पुलिसकर्मी अभी तक आम लोगों को खुलेआम परेशान करते थे, अब अधिवक्ताओं के साथ भी लगातार मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी ने वर्तमान हालातों को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई। अधिवक्ता सुरेश कुमार शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ता संगठनों को आए दिन हो रहे हमलों का संज्ञान लेकर बड़ा आंदोलन करना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने डीसीपी के समक्ष दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और निलंबित करने की मांग रखी।


पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

घायल अधिवक्ता आकाश मिश्रा ने कहा कि आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अधिवक्ता के ड्रेस में था। दो पक्षों की झड़प में कही भी शामिल नहीं था। इसके बावजूद बिना जाने-समझे मुझ पर हमला किया गया। इसके बाद पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed