{"_id":"927340da9d202d287404c73ade11338a","slug":"anglo-bengali-capture-title-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब पर एंग्लो बंगाली का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिताब पर एंग्लो बंगाली का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। केपी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित नगर उत्तरीय संभागीय फुटबाल प्रतियोगिता का सब जूनियर और सीनियर वर्ग दोनों का खिताब एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने जीता। सब जूनियर वर्ग में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने फाइनल में केपी इंटर कॉलेज को जीरो के मुकाबले एक गोल से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
सीनियर वर्ग मेें भी एंग्लोबंगाली इंटर कॉलेज ने भारत स्काउट को एक के मुकाबले पांच गोल से मात दी। इसके पूर्व प्रतियोगिता में सेमिफाइनल और क्वाटर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने किया।
000