{"_id":"6aa318f85e940323470e4da1","slug":"anger-erupts-over-waterlogging-slogans-raised-at-the-nagar-panchayat-office-allahabad-news-c-417-1-nan1013-9373-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जलभराव पर फूटा गुस्सा, नगर पंचायत कार्यालय में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जलभराव पर फूटा गुस्सा, नगर पंचायत कार्यालय में की नारेबाजी
Fri, 11 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय। जल भराव की समस्या को लेकर तहसील परिसर में हंगामा करते नगर पंचायत हंडिया वार्ड 2 ढेढ
- फोटो : Archive
नगर पंचायत के वार्ड 2 ढेढ़ावासी जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान कई वर्षों से जलभराव से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को सभासद संतोष कुमार की अगुवाई में वार्डवासियों ने तहसील और नगर पंचायत कार्यालय में मुर्दाबाद के नारे लगाए।
डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंप कर जनहित में स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की। सभासद ने कहा कि लगभग डेढ़ दशक से वार्ड 2 की सभी बस्तियां बारिश के दौरान जलभराव के चपेट में आ जाती है।
बस्तियों तक भारी जलभराव हो जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो जाती है और मवेशियों को सुरक्षित रखने का संकट उत्पन्न हो जाता है। बार-बार शिकायत के बाद भी जल निकासी की स्थायी समाधान के लिए न तो नगर पंचायत कार्यालय चेत रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के बाद यदि वादाखिलाफी की गई तो वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर अमृत लाल, उमाशंकर, राजपति, विजयबहादुर, धर्मराज यादव, लालबहादुर, प्रियांशु वर्मा, राजकुमार और ज्ञान सिंह आदि रहे।