फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Andhiyari toll plaza becomes tax free for Mahakumbh, vehicles passing without any hindrance

Toll Plaza : महाकुंभ के लिए टैक्स मुक्त हुआ अंधियारी टोल प्लाजा, बिना रोकटोक गुजर रहीं गाड़ियां

Sat, 11 Jan 2025 01:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

शुक्रवार आधी रात से अंधियारी टोल बूथ से गाड़ियां बिना रोकटोक फर्राटा भर रही हैं। टोल प्लाजा के अफसरों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से कर वसूली बंद की गई है। इधर, सूत्रों का कहना है कि शासन ने महाकुंभ के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Andhiyari toll plaza becomes tax free for Mahakumbh, vehicles passing without any hindrance
टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं बड़ी राहत दी है। प्रयागराज-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा को तीर्थ यात्रियों के लिए 28 फरवरी तक टोल टैक्स मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार आधी रात से अंधियारी टोल बूथ से गाड़ियां बिना रोकटोक फर्राटा भर रही हैं। टोल प्लाजा के अफसरों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से कर वसूली बंद की गई है। इधर, सूत्रों का कहना है कि शासन ने महाकुंभ के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

प्रयागराज-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालगोपालगंज के आगे अंधियारी टोल प्लाजा है। इस मार्ग से हजारों वाहन प्रयागराज व वाराणसी की ओर आते-जाते हैं। महाकुंभ के लिए जिले की सीमा से सटे सात टोल प्लाजा को करमुक्त करने की प्रक्रिया चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर कर वसूली बंद कर दी गई। शुक्रवार को अंधियारी बूथ पर वसूली करने वाले व अन्य कर्मचारी हटा लिए गए। आसपास के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात से ही अंधियारी टोल प्लाजा को सभी गाड़ियों के लिए टोल टैक्स मुक्त कर दिया गया है। चर्चा थी कि टोल प्लाजा पर सामान लदे भारी वाहनों और कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूले जाएंगे, लेकिन अंधियारी बूथ पर एसी गाड़ियों को भी छूट दी गई है।

अंधियारी टोल प्लाजा के प्रबंधक पवन मिश्र ने बताया कि हाईवे का निर्माण अधूरा होने की वजह से टोल पर कर वसूली 28 फरवरी तक बंद कर दी गई है। इधर, सूत्रों का कहना कि शासन ने महाकुंभ के लिए जिले के सभी टोल प्लाजा कर 13 फरवरी से करमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। 12 फरवरी की रात से यह आदेश लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed