फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   And how many will be flagged off ..

और कितनी हरी झंडी दिखाएंगे..

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
And how many will be flagged off ..
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राजनीति का खेल भी बड़ा गजब का है। इसमें कभी-कभी बहुत मजेदार बातें देखने को मिल जाती हैं। अब जैसे इसी महीने तीन और चार तारीख को क्रमश: कानपुर में डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने प्रयाग-कानपुर और गाजीपुर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने प्रयाग-गाजीपुर डेमो ट्रेन का शुभारंभ किया था। पर शायद इसमें कुछ अधूरा रह गया था। इस अधूरे को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयाग स्टेशन से बृहस्पतिवार को बारी-बारी से इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर दोबारा इनका शुभारंभ किया। चर्चा है कि यह सारा राजनीतिक ड्रामा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खेला गया। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन जुलाई को ही कानपुर सेंट्रल में उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों की मौजूदगी में कानपुर-प्रयाग एक्सप्रेस का शुभारंभ डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने किया था। इसके एक दिन बाद गाजीपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों के साथ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने प्रयाग-गाजीपुर डेमो का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इन दोनों ट्रेनों के संचालन के चंद रोज बाद बृहस्पतिवार सात जुलाई को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एके लाहोटी, इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मौजूदगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने इन दोनों ट्रेनों का एक बार फिर से शुभारंभ कर दिया।
विज्ञापन


चर्चा इस बात की रही कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए ही इन ट्रेनों का दुबारा शुभारंभ कराया गया। इस मौके पर प्रयाग स्टेशन में आयोजित समारोह में केशव ने उत्तर रेलवे द्वारा प्रयाग और प्रयागघाट में किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा भी रखा। उन्होंने पिछले माह ही बनी वॉशेबुल एप्रन का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा स्टेशन पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर भाजपा नेता विजय मिश्र, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, प्रवीण मालवीय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मछली शहर के सांसद ने भी शिरकत की। ट्रेनों के दुबारा शुभारंभ किए जाने का सवाल जब केशव मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे उद्घाटन कानपुर और गाजीपुर से हुए थे, दोनों ट्रेन के प्रयाग आगमन को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था इसलिए उत्तर रेलवे ने यह प्रोग्राम करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed