फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anapur's drains are overflowing, not cleaned for six months

Prayagraj News: आनापुर में बजबजा रहीं नालियां, छह माह से नहीं हुई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Anapur's drains are overflowing, not cleaned for six months
पांच हजार की आबादी वाली आनापुर ग्रामसभा में बीते 10 साल से सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। करीब छह माह से गांव की सफाई नहीं की गई। नालियां बजबजा रही हैं। सड़कों पर कूड़े का ढेर पड़ा है। बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने ग्रामसभा की सफाई कराने की मांग अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

विकास खंड शृंग्वेरपुर धाम के ग्राम सभा आनापुर के चौहान का पूरा, ठेंगहा, जानकी प्रसाद का पूरा, बाजार, छोटा पठान का पूरा, रेलवे फाटक, हरिजन बस्ती आदि मोहल्ले में नाली और सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि छह महीने पहले बाजार की नालियों की सफाई ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कराई गई थी। उसके बाद से आज तक कोई सफाईकर्मी गांव में नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि गांवों को साफ-सुधरा रखा जा सके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिल सोनी ने बताया कि ग्रामसभा में 10 साल से सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं हुई है जिससे समस्या बनी हुई है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही सफाईकर्मियों की टीम गठित कर सफाई का कार्य होगा। वहीं, ग्राम सभा के चिरौंजी लाल, अरविंद शर्मा,बंशी लाल, विकास शर्मा, मुकेश कुमार ने ग्राम सभा की सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed