{"_id":"69976eb51aaf8e37f4014eca","slug":"anapur-market-is-filled-with-filth-anger-among-traders-naini-news-c-407-1-nan1001-11365-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंदगी से पटा आनापुर बाजार, कारोबारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंदगी से पटा आनापुर बाजार, कारोबारियों में आक्रोश
Fri, 20 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
आनापुर बाजार गंदगी से पटा है। इससे कारोबारियों में आक्रोश है। आनापुर ग्राम सभा में पांच हजार से ज्यादा की आबादी में एक भी सफाई कर्मचारी लगभग पांच साल से नियुक्त नहीं हुआ है। जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। बताते चलें कि आनापुर गंगापार की सबसे पुरानी बाजार है। जहां आम ग्रामीणों की घरेलू एवं जरूरत की हर सामग्री उपलब्ध रहती है।
ग्राम प्रधान अनिल सोनी ने बताया कि पांच साल बीतने को हो गया, लेकिन सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया। स्थानीय कारोबारी कुल्लू सेठ, रूपेश पटेल और अनिल केसररानी ने बताया कि आनापुर बाजार, चौहान का पूरा, पटेल बस्ती, जानकी प्रसाद का पूरा, हरिजन बस्ती, छोटा पठान का पूरा आदि मोहल्ले में गंदगी ही गंदगी है।
ग्राम विकास अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियुक्ति के लिए पत्र भेजा गया था। जल्द ही टीम गठित कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।