{"_id":"64c81af90a051274030eb3fa","slug":"ananya-anshika-vedant-and-anubhav-won-the-debate-competition-allahabad-news-c-3-1-ald1035-188973-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अनन्या, अंशिका, वेदांत व अनुभव ने वाद विवाद प्रतियोगिता में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अनन्या, अंशिका, वेदांत व अनुभव ने वाद विवाद प्रतियोगिता में मारी बाजी
Tue, 01 Aug 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। नौवीं और दसवीं के बच्चों के लिए प्रतियोगिता का विषय ‘वैज्ञानिक व तकनीकी विकास ने मानव को सुविधाओं का दास बना दिया है’ रखा गया। पक्ष में अपने विचार रखते हुए वेदांत श्रीवास्तव और विपक्ष से अनुभव मिश्र विजेता रहे। वहीं, 11वीं और 12वीं के लिए ‘समान नागरिक संहिता भारत के लिए अनिवार्य रूप से आवश्यक है’ विषय पर अनन्या ओझा ने पक्ष और अंशिका श्रीवास्तव ने विपक्ष में अपने विचार रखते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो, रेनू बनर्जी, नमिता, कृतिका मुखर्जी, लक्ष्य तिवारी, सचिन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन