फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anand Giri said - ready till narco test, if found guilty, hanged

आनंद गिरि बोले- नार्को टेस्ट तक को तैयार, दोषी पाए जाएं तो दी जाए फांसी

Wed, 19 May 2021 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 May 2021 10:45 PM IST
सार

  • प्रयागराज की बौद्धिक सभा तय करे, दोनों में दोषी कौन

विज्ञापन
Anand Giri said - ready till narco test, if found guilty, hanged
आनंद गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने कहा है कि अब तक मेरी ओर से जितने भी मुद्दे उठाए गए हैं, उसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं बल्कि मठ, मंदिर और अखाड़े की संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकना, बचाना है। मठ की संपत्तियों को बेचने से रोकना, टोकना ही मेरे लिए काल बन गया। यह सारे मुद्दे प्रयागराज की अस्मिता से जुड़े हैं।

विज्ञापन
बकौल स्वामी आनंद गिरि, मैं प्रयागराज के बुद्धिजीवियों से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि दोनों को आमने-सामने बिठाकर मेरी ओर से उठाए गए तमाम मुद्दों की सत्यता को जाने, समझें और परखें। मै नार्को टेस्ट तक के लिए तैयार हूं। जो भी दोषी पाया जाए, उसे जेल नहीं फांसी की सजा दी जाए। मेेरे पास तमाम ऐसे सुबूत हैं लेकिन मैं अभी नहीं देना चाहता हूं।
विज्ञापन


मैं पहले भी कह चुका हूं, मेरा परिवार से किसी भी तरह का कोई नाता नहीं रहा है। मैं किसी भी जांच समिति का सामना करने को तैयार हूं। जहां तक विवाह समारोह में पैसे लुटाने की बात है तो किसी परिचित के समारोह में आशीर्वाद और न्योछावर को ऐसे प्रस्तुत करना ओछी हरकत है।- महंत नरेंद्र गिरि, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद.
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने मठ को वर्ष 2004 में भी देखा था और अब भी देख रहा हूं। आनंद गिरि जिस तरह के आरोप लगाकर संत समाज को बदनाम कर रहे हैं, वह उचित नहीं। यदि वह नहीं माने तो उन्हें संत समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। - महंत हरिगिरि, महामंत्री अखाड़ा परिषद, अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक, जूना अखाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed