फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anand Giri honoured with Doctrate degree

स्वामी आनंद गिरि को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Mon, 25 Nov 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Anand Giri honoured with Doctrate degree
Anand Giri honoured with Doctrate degree - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। योगगुरु स्वामी आनंद गिरि को योग एवं अध्यात्म के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के लिए इंग्लैंड के एश्क्रोफ्ट विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है। उन्हें विश्वविद्यालय की पहल पर बंगलुरु में आयोजित ग्लोबल इकनॉमिक प्रोग्रेस रिसर्च एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में रविवार को इस उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन

योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने यह उपाधि अपने गुरु एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को समर्पित की है। बता दें, स्वामी आनंद गिरि बीते एक दशक से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग एवं अध्यात्म के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्हें यह उपाधि मिलने पर महंत नरेंद्र गिरि ने आशीर्वाद और अन्य शिक्षाविदें, समाजसेवियों आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

शहर समता के डॉ.सुरेंद्र शर्मा अंक का लोकार्पण
प्रयागराज। शहर समता विचार मंच की ओर से रविवार को आयोजित समारोह में डॉ.राजकुमार शर्मा ने शहर समता विचार मंच के डॉ.सुरेंद्र शर्मा अंक का लोकार्पण किया। अध्यक्षता शिवमूर्ति सिंह और संचालन राजेश सिंह राज ने किया। कार्यक्रम में डॉ.शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल, डॉ.रविकुमार मिश्र, सहित अनेक विशिष्टजन मौजूद थे। दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी के तहत डॉ.पीयूष मिश्रा, डॉ.सविता श्रीवास्तव, तलब जौनपुरी, संजय सक्सेना, गीता सिंह, रामकैलाश आदि ने रचनापाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed