{"_id":"6b00b38579ab94abf007dd5e","slug":"an-opportunity-to-become-a-senior-section-engineer-in-the-railways-directly-after-class-12-allahabad-news-c-3-1-ald1024-1021762-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 12वीं के बाद सीधे रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 12वीं के बाद सीधे रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर बनने का मौका
विज्ञापन
भारतीय रेल ने युवा प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से जोड़ने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) भर्ती को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। शुक्रवार 20 नवंबर की शाम जारी आदेश के अनुसार अब इन पदों पर नियुक्ति के लिए तकनीकी प्रवेश योजना की शुरुआत की जा रही है। आरबीई सं. 105/2026 के तहत यह व्यवस्था सिविल, विद्युत, यांत्रिक और सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के पे लेवल-7 पदों पर लागू होगी। इसका उद्देश्य युवाओं को शुरुआती चरण से ही तकनीकी रूप से दक्ष तैयार कर रेलवे की कार्यप्रणाली से जोड़ना है।
नई भर्ती व्यवस्था के तहत पांच प्रतिशत पद खुले बाजार से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के माध्यम से तकनीकी प्रवेश योजना के तहत भरे जाएंगे। इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी), वडोदरा से चार वर्षीय विशेष पाठ्यक्रम पूरा किया हो। इसके अलावा 15 प्रतिशत पद आरआरबी द्वारा सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जिनमें तकनीकी प्रवेश योजना के पांच प्रतिशत कोटे की रिक्त रहने वाली कमी के पद भी शामिल होंगे। वहीं, 80 प्रतिशत पद निचले ग्रेड के कर्मचारियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे।
तकनीकी प्रवेश योजना के तहत प्रवेश के लिए एक जुलाई को अभ्यर्थी की आयु 17 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही पीसीएम विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना, प्रवेश वर्ष की वैध जेईई (मेन्स) रैंक, आरआरबी की सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) और ए-3 मेडिकल फिटनेस अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी), वडोदरा से चार वर्षीय विशेष पाठ्यक्रम पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को 20 से 35 वर्ष की आयु सीमा के भीतर पे लेवल-7 में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद पर नियुक्ति मिलेगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक (स्थापना अराजपत्रित) यूके तिवारी की ओर से शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के जीएम को यह पत्र जारी किया गया।