फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An old woman died during treatment, her family members alleged negligence

Prayagraj News: इलाज के दौरान वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
An old woman died during treatment, her family members alleged negligence
नैनी। थाना क्षेत्र के डांडी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र थाना के पिपरांव गांव निवासी 60 वर्षीय धाना देवी पत्नी सुखराम के कूल्हे में चोंटे थी। उनका डांडी बाजार में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। यहां दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। इस दौरान परिजन चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला बिगड़ता, इससे पहले ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed