{"_id":"692ded70abc70801bc01c12c","slug":"an-elderly-woman-crossing-the-road-was-hit-by-a-car-and-died-naini-news-c-417-1-sald1007-1392-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क पार कर रहीं वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क पार कर रहीं वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, गई जान
Tue, 02 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के भुलई शाह बाबा की मजार के सामने सोमवार सुबह एक हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे सरवाडीह फूलपुर निवासी उम्मतुन निशा (60) सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इफको पुलिस चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे निजाम अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।