फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amrit Snan of Basant Panchami completed in Maha Kumbh 2025

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: बसंत पंचमी का अमृत स्नान संपन्न, चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था, फील्ड पर डटे रहे अफसर

Mon, 03 Feb 2025 11:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभनगर
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:38 PM IST
सार

महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और साधु-संत-महात्माओं व कल्पवासियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सम्पूर्ण महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई।

विज्ञापन
Amrit Snan of Basant Panchami completed in Maha Kumbh 2025
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ प्रयाग की पावन भूमि पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी पर सोमवार को गंगा, यमुना व सरस्वती के पवित्र पावन संगम में सुनहरे मौसम के बीच करोडों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और साधु-संत-महात्माओं व कल्पवासियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। 

विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर पूरे मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों के महत्वपूर्ण स्थलों, प्रत्येक चौराहे/तिराहे, पांटून पुलों, अखाड़ों के मार्गों एवं स्नान घाटों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एसटीएफ, एटीएस, एनएसजी के कमांडों, अर्धसैनिक बल, बम निरोधक दस्ता की टीमें व्यवस्थापित कर सतर्क दृष्टि रखी गई। पवित्र संगम में जल पुलिस के साथ गोताखोर की नियुक्ति करश्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। इस दौरान बसंत पंचमी पर्व पर संगम क्षेत्र व अन्य स्नान घाटों का एसडीआरएफ/एनडीआरएफ/फ्लड कंपनी के जवानों द्वारा निरंतर भ्रमण करते हुए सतर्क दृष्टि रखी गई। 

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई
इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सम्पूर्ण महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध किया गया कि सावधानी पूर्वक स्नान करके सकुशल अपने गंतव्य को वापस जाएं एवं मेले की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत संपूर्ण मेला क्षेत्र में 36 स्थानों पर ‘पार्किंग’ की व्यवस्था की गई। जिसके माध्यम से यह प्रयास किया गया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान घाट तक पहुचने में न्यूनतम पैदल चलना पड़े।

डटे रहे अधिकारी
महाकुंभ के तृतीय व अंतिम अमृत स्नान पर्व पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज तरुण गाबा, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रेम गौतम आईपीएस, मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत आईएएस, पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश द्विवेदी ने लगातार मेला क्षेत्र में ही रहकर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा घुड़सवारी के माध्यम से भी संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सकुशल व सुरक्षित स्नान संपन्न कराने के लिए पुलिस के आला अफसर लगातार मेला क्षेत्र में डटे रहे। संपूर्ण महाकुंभ मेला क्षेत्र में नव निर्मित खोया पाया केंद्रों के माध्यम से भूले भटकों को उनके परिजनों से मिलाया गया। मेले की व्यवस्था देखकर देश व विदेश से आये श्रद्धालुओं ने अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed