{"_id":"5c4b545bbdec22735b66c363","slug":"ammnia-leak-in-iffco-two-employees-in-critical-condition-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: इफ्को में अमोनिया का रिसाव, दो कर्मचारियों की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: इफ्को में अमोनिया का रिसाव, दो कर्मचारियों की बिगड़ी हालत
Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित इफ्को कंपनी में शुक्रवार रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। गैस की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसा अमोनिया प्लांट में हुआ। रात आठ बजे के करीब यहां शट डाउन लिया गया। ग्रीसिंग करने के बाद जैसे ही स्टार्टर चलाया गया, अचानक अमोेनिया का रिसाव हो गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। इसी दौरान वहां तैनात टोकियो कंपनी का मजदूर हरिनारायण गैस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन
उधर, प्लांट से कुछ दूर पर तैनात गार्ड सुधीर यादव को भी गैस की चपेट में आने से सांस लेने में तकलीफ होने लगी। दोनों की हालत बिगड़ते देख सूचना दी गई तो अफसर मौके पर पहुंचे। आननफानन में दोनों को पहले कंपनी के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर कुछ ही देर के बाद गड़बड़ी दुरुस्त कर ली गई, जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। मामले में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला लेकिन, अफसरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर होने का दावा किया।
विज्ञापन