{"_id":"57ba0a6e4f1c1b8c63d4f6cb","slug":"amin-marooned-candidate-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में फंसे अमीन भर्ती के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में फंसे अमीन भर्ती के अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अमीन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बाढ़ से भी जूझना पड़ा। रविवार को आयोजित परीक्षा में कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पानी से होकर केंद्र तक जाना पड़ा। कई जगहों पर जिला प्रशासन और केंद्र व्यवस्थापक की ओर से केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह पर्याप्त नहीं रहा। बाढ़ में फंसे होने की वजह से 42 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में इलाहाबाद में 61 केंद्रों पर 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। छोटा बघाड़ा, सलोरी, राजापुर, अल्लापुर, झलवा समेत कई बड़े इलाके बाढ़ की चपेट में है। इन क्षेत्रों में हजारों प्रतियोगी रहते हैं। ऐसे में घरों में पानी घुस जाने तथा रास्ते के बंद होने की वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियाें ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इन क्षेत्रों में कई स्कूलों को परीक्षा केंद्र भी बनाया गया था। हालांकि क्लास रूम में पानी घुस जाने की वजह से ऊंचवागढ़ी का केंद्र अंतिम समय में बदल दिया गया लेकिन राजापुर के ही एक अन्य केंद्र, झलवा में दो स्कूलाें में अभ्यर्थियों को पानी में घुसकर जाना पड़ा। झलवा में परीक्षा देने गए राजापुर के इंद्रेश, सूरज सिंह ने बताया कि इन केंद्रों पर परिसर में तो पानी नहीं घुसा था लेकिन वहां तक पहुंचना काफी कठिन रहा। जिला प्रशासन और केंद्र की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी लेकिन उसका लाभ कुछ अभ्यर्थियों को मिल पाया। यह स्थिति तकरीबन एक दर्जन स्कूलों में रही। बाढ़ में फंसे होने की वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए। इसकी वजह से भी उनकी परीक्षा छूट गई। हालांकि इसके अलावा परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं रही।