फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amidst the tussle, Ramnaumi Das declared the new Mahant of Paschim Panghat of Bada Udasin Akhara.

Prayagraj : खींचतान के बीच रामनौमी दास बड़ा उदासीन अखाड़े की पश्चिम पंघत के नए महंत घोषित

Mon, 16 Dec 2024 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 01:33 PM IST
सार

कीडगंज स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन परिसर में रविवार की सुबह अखाड़े की चारों पंघतों के संतों- महंतों और महामंडलेश्वरों की मौजूदगी में पश्चिम पंघत के नए महंत का चयन किया गया । सभी ने सर्वसम्मति से हरिहर उदासीन आश्रम नई दिल्ली के बाबा रामनौमी दास के नाम पर सहमति जताई।

विज्ञापन
Amidst the tussle, Ramnaumi Das declared the new Mahant of Paschim Panghat of Bada Udasin Akhara.
उदासीन परंपरा में पश्चिम पंघत के नए महंत का चयन करते अखाड़े के सन्यासी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीखी झड़प और कहासुनी के बीच आखिरकार रविवार को श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की पश्चिम पंघत के नए महंत का एलान कर दिया गया। हरिहर उदासीन आश्रम नई दिल्ली के राम नौमी दास पश्चिम पंघत के नए महंत होंगे। सोमवार को सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नए महंत का पट्टाभिषेक होगा।

विज्ञापन


कीडगंज स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन परिसर में रविवार की सुबह अखाड़े की चारों पंघतों के संतों- महंतों और महामंडलेश्वरों की मौजूदगी में पश्चिम पंघत के नए महंत का चयन किया गया । सभी ने सर्वसम्मति से हरिहर उदासीन आश्रम नई दिल्ली के बाबा रामनौमी दास के नाम पर सहमति जताई। ब्रह्मलीन संत गुरु शरण दास के शिष्य रामनौमी दास बचपन से ही वैरागी हैं । वह जलधारा के बीच कठोर साधना के लिएजाने जाते रहे हैं। उनकी साधना, लगन और अखाड़े के प्रति निष्ठा को देखते हुए देश भर से आए संतो नें सर्वसम्मति से उन्हें पश्चिम पंघत का महंत चुना।
विज्ञापन


नए महंत के चयन के बाद अगहन पूर्णिमा का सविधि पूजन अखाड़े के प्राचीन मंदिर में हुआ ।इसके बाद नए महंत को लेकर संत संगम पहुंचे, जहां उनको त्रिवेणी स्नान कराया गया। इसके बाद अखाड़े में उनके प्रवेश पर स्वागत किया गया। सोमवार को उनके चयन की औपचारिक घोषणा के साथ ही गद्दी पर पदारूढ़ करा दिया जाएगा । महंत पद के लिए पट्टाभिषेक के बाद समस्त अखाड़ों के प्रतिनिधियों की ओर से उन्हें उदासीन संप्रदाय के पश्चिमी पंघग के महंत की मान्यता प्रदान की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़े में पूरी की गईनए महंत की जटाओं को टाटने की परंपरा,दोषी हटाए गए

नए महंत रामनौमी दास की शिखा को अखाड़े के उत्तर पंघग श्रीमहंत महेश्वर दास, दक्षिण पंघत के महंत दुर्गा दास,पूर्वी पंघत के महंत अद्वैतानंद की ओर से उनकी जटाओं को बांटने की परंपरा पूरी कराई। मुखिया महंत दुर्गादास ने बताया कि सोमवार को नए महंत को पदासीन कराने का ऐतिहासिक दिन होगा। इसमें महंत रघुमुनि दास के हटने से रिक्त हुए पद की पूर्ति की घोषणा की जाएगी। महंत दुर्गा दास ने बताया कि नए महंत के चयन को लेकर अखाड़े में किसी प्रकार का कोई भी मन मुटाव या कलह नहीं है । गड़बड़ी फैलाने के मामले में दोषी पाए जाने वाले संतों को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है । अखाड़ा अपनी संपदा, भूमि, भवन और अन्य संपदा को संरक्षित करने के लिए कटिबद्ध है।

पश्चिम पंघत के नए महंत का पट्टाभिषेक आज

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पश्चिम पंघत के नए महंत राम नौमी दास का पट्टाभिषेक सोमवार को कीडगंज स्थित अखाड़ा परिसर में होगा। इस पट्टाभिषेक में सभी षड्दर्शन अखाड़ों के महंत, ज्ञानी मुनि, ध्यानी और हर परंपरा के संतों को आमंत्रित किया गया है।

पश्चिम पंघत के महंत पद से मुझे हटाने की प्रक्रिया आसंविधानिक: रघुमुनि

महंत रघुमुनि दास ने रविवार को कहा कि पश्चिम पंघत के महंत के पद से उनको नहीं हटाया जा सकता है। चुनाव की प्रक्रिया असांविधानिक है। इसके खिलाफ मैं अदालत की शरण लूंगा। न्यायालय से मुझे स्थगन आदेश प्राप्त है। इस आधार पर अभी तक पश्चिम पंघत का महंत मैं ही हूं और रहूंगा। इसमें किसी भी तरह के परिवर्तन की बात करना अखाड़े की परंपरा के विपरीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed