{"_id":"578402854f1c1b191d13d8c6","slug":"amar-ujala-future-flame-ceremony-the-day-after-tomorrow-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह इलाहाबाद में परसों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह इलाहाबाद में परसों
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। समारोह में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मेधावी शामिल रहेंगे। समारोह में टीएमयू की ओर से जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 15, 10 एवं पांच हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जायेगी।
टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन के मुताबिक सम्मान समारोह में इलाहाबाद के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टीएमयू की ओर से यह छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे इस सम्मान समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए सभी मेधावियों को अपने साथ अपनी अंक तालिका की छायाप्रति लानी होगी। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 9761501906 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान इच्छुक विद्यार्थी टीएमयू में स्पॉट एडमिशन के लिए विषय विशेषज्ञों से मोबाइल नंबरों 09412388367 और 9760395836 पर संपर्क कर सकते हैं।