फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Foundation: Enthusiasm shown for Atul Maheshwari Scholarship, students arrive in large numbers

Amar Ujala Foundation : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 10 Nov 2025 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 03:28 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को दो पालियों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रयागराज में 2561 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Enthusiasm shown for Atul Maheshwari Scholarship, students arrive in large numbers
केपी कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

    विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को दो पालियों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसमें नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रयागराज में 2561 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। केपी इंटर कॉलेज और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा हुई। हाईस्कूल के बच्चों की परीक्षा सुबह 11 से 12:30 बजे और इंटरमीडिएट की दोपहर दो से 3:30 बजे तक हुई।



केपी इंटर कॉलेज में 9वीं-10वीं के 593 व 11वीं-12वीं के 1181 और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 9वीं के 244, 10वीं के 256 और 12वीं के 287 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा कराने में केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक उमेश खरे, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार श्रीवास्तव और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस समेत शिक्षक अनुपम परिहार, रवींद्र मिश्रा, शुभांकर दत्ता, जयदीप गांगुली, गीतांजलि बसु, रेखा दत्ता आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed