फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Foundation: break the silence, be outspoken against crime

अमर उजाला फाउंडेशन: चुप्पी तोड़े, अपराध के खिलाफ हो मुखर

Sun, 03 Nov 2019 01:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: break the silence, be outspoken against crime
अमर उजाला द्वारा सरोजनी इंटर कालेज में आयोजति पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ आलोक सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
अपराध के खिलाफ चुप रहना, अपराध को बढ़ावा देता है। आपकी चुप्पी से शोहदों का मनोबल बढ़ता है। उनसे डरें नहीं, न ही संकोच करें। चुप्पी तोड़े, और मुखर हो। आपकी शिकायत पर पुलिस उन्हें सबक सिखाएगी ताकि वह आगे से किसी को भी परेशान करें। शनिवार अमर उजाला फाउंडेशन तहत भुपियामऊ के समीप स्थित सरोजनी इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ क्राइम आलोक सिंह ने छात्राओं को पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुड टच व बैड टच की पहचान जरूरी है। यदि आपको लगता है कि कोई आपको गलत नियत से छू रहा है तो तुरंत इसका विरोध करें। आपकी संकोच उनका मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने 1090 हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। बताया कि रास्ते में यदि शोहदे परेशान करें, या आप पास महिलाएं हिंसा की शिकार हो रही है तो फौरन इस हेल्पलाइन की सहायता लें।
विज्ञापन

महिला पुलिस आपके घर पर सादी वर्दी में जाएगी और बिना आपकी पहचान जाहिर किए मुकदमा भी दर्ज करके कार्रवाई भी करेगी। शिकायत के लिए आपकों थाने आने की जरूरत नहीं है। आन लाइन शिकायत कर आप रिपोर्ट दर्ज करा सकती है। उन्होंने कहा कि आमतौर यह भी शिकायत मिलती है कि पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में आप अपने कदम पीछे न करें, उनका रैंक व नाम नोटकर ऊपर के अधिकारियों से भी शिकायत कर सकते है। उन्होंनें बताया कि डायल 100 के विकल्प के तौर पर 112 इमरजेंसी नंबर में पैनिक बटन, बिना बैलेंस के काल करने की सुविधा हैं। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन प्रिंसिपल राजेश ने किया।

फेसबुक पर अंजान लोगों से न करें दोस्ती
सीओ क्राइम आलोक सिंह ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को आगाह किया कि मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर, फे सबुक आदि के इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि यह दौर सोशल मीडिया का है। फेसबुक, व्हाट्सएप आदि का छात्र-छात्राएं तेजी से इस्तेमाल कर रही है। लेकिन इसमेें सावधानी बरतना जरूरी है। फेसबुक पर अंजान लोगों से दोस्ती बिल्कुल न करें। इसके नकारात्मक प्रभाव से बचें। अंजान लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी न दें।

अमर उजाला द्वारा सरोजनी इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में जुटी छात्राओं की भीड़।

अमर उजाला द्वारा सरोजनी इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में जुटी छात्राओं की भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed