{"_id":"5db0b1828ebc3e93d2291d0f","slug":"amar-ujala-carnival-said-goodbye-with-atishi-nazare-allahabad-news-ald258363067","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्निवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवाल
विज्ञापन
Amar Ujala Carnival said goodbye with Atishi Nazare
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशियों की सौगातें दे कार्निवाल विदा
आतिशी नजारे के साथ ‘अमर उजाला कार्निवाल’ ने कहा अलविदा
कार्निवाल से ‘अमर उजाला’ ने दोगुनी कर दीं दीपपर्व की खुशियां
मौज-मस्ती, खरीदारी के साथ पूरी हुई कॉर्निवाल की आखिरी शाम
उमड़े शहरी, मंच पर थिरकेयुवा, हाथी-घोड़े, ऊंट की सवारी को रही होड़
प्रयागराज। दीपावली से पहले ही दोगुनी खुशियों की सौगातें देकर अमर उजाला शापिंग कार्निवाल बुधवार को विदा हो गया। मंच पर जमकर मस्ती के रंग बिखरे। बच्चों, युवाओं ने हाथी, घोड़ा, ऊंट, क्लाउन रिक्शा की सवारी के साथ ही तरह-तरह के झूलों का लुत्फ लिया। आखिरी शाम आतिशी नजारों के नाम रही। पैलेस सिनेमा परिसर में पटाखा कारोबारी कादिर भाई की देखरेख में जमकर आतिशबाजी की गई। एक के बाद आतिशी नजारों से आकाश पर सतरंगी आभा बिखरी। आतिशी नजारों ने कार्निवाल को इंद्रधनुषी आभा से सजाया।
कार्निवाल का आखिरी दिन होने के कारण हर कोई कार्निवाल की खुशियों का लुत्फ लेने से चूकना नहीं चाहता था सो चाहे मंच की मस्ती का मामला हो या फिर तरह-तरह की सवारियां, सभी ने पूरे उत्साह लेकिन धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार किया और फिर उसका लुत्फ उठाया। शहर के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक के लोग कार्निवाल का हिस्सा बनने पहुंचे।
रायल होटल के करीब रहने वाले प्रांशु केसरवानी, हरी मस्जिद के करीब रहने वाले शबी अहमद ने कहा, घुड़सवारी करने में खूब मजा आया। रामबाग से आईं शबाना जुमर बोलीं, तश्बिया और सिमरा को घु़ड़सवारी की ख्वाहिश थी, जिसे आज अमर उजाला ने पूरा कर दिया। इसी तरह ऊंट की सवारी के लिए बच्चों में कम क्रेज नहीं रहा। तेलियरगंज के राजेश कुमार शुक्ला के संग आए बच्चों ध्रुव त्रिवेदी और देव त्रिवेदी ने जमकर ऊंट की सवारी की और फिर बोले, ऊंट की सवारी का मजा एकदम अलग रहा, थैंक्स ‘अमर उजाला।’
विज्ञापन
सिविल लाइंस की शाजिदा बोलीं, सेंट जोसेफ में पढ़ने वाला बेटा हसन जावेद कई दिनों से ऊंट की सवारी के लिए जिद कर रहा था, आज उसे मौका मिला तो उसकी मुराद पूरी हो गई। इस तरह के मेले के लिए अमर उजाला का शुक्रिया। मेला कुछ दिन और रहता तो और मजा आता। ज्योतिर्विद आशुतोष वार्ष्णेय और गुंजन वार्ष्णेय ने कहा, आज खास तौर पर मेले का हिस्सा बनने के लिए बेटे के साथ आए। बेटे राम वार्ष्णेय ने बारी बारी से तरह-तरह के झूलों का आनंद लिया। राम की खुशी में आशुतोष और गुंजन भी शामिल रहीं।
जुटे शहरियों ने कहा, अमर उजाला शापिंग कार्निवाल के रंगारंग आयोजन ने सिविल लाइंस की रौनक में चार चांद लगा दिए। आखिरी शाम का भी हिस्सा बनने केलिए शहरियों में होड़ रही। किसी ने मंच पर प्रतिभा बिखेरी तो कोई बच्चों संग झूलों, सवारियों का लुत्फ लेता रहा। आतिशबाजी हुई तो सभी की निगाहें उसी ओर टिक गईं। शहरियों के हर वर्ग को कार्निवाल मीठी यादें दे गया। जो कोई भी दीपपर्व की खरीदारी को सिविल लाइंस आया, कार्निवाल में जरूर शरीक हुआ।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता विभांशु वैभव ने बताया, अखबार में कार्निवाल की तस्वीरें देखते ही बेटा हाथी-घोड़े की सवारी के लिए जिद करता था सो आज मैं भी परिवार के साथ शामिल हुआ। बच्चों को कार्निवाल का इंतजार कई दिनों पहले से ही रहा। सलोरी के शिक्षक अजय कृष्ण पांडेय परिवार के साथ कार्निवाल में पहुंचे। बोले, कार्निवाल ने बच्चों से ऐसा रिश्ता जोड़ा है कि यहां आने केबाद कोई जाने का नाम ही नहीं लेता और आने की जिद जाने कितनी बार होती है। करेली से आई राबिया बोलीं, कार्निवाल के कारण हमें भी दीपावली का इंतजार रहता है, बच्चों को भी इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।
बड़ों ने भी लिया बग्घी का लुत्फ
कार्निवाल का मुख्य आकर्षण बग्गी की सवारी रही। लोग परिवार संग बग्गी की सवारी करने को आतुर रहे। मीरापुर से आए प्रशांत, वैभव, बलुआघाट की सुरेखा और सौरभ, जार्जटाउन की विनीता, वैष्णव ने भी बग्घी की सवारी की और फिर कहा, बहुत मजा आया। ऐसा मजा तो कार की सवारी में भी नहीं आता है। बड़े सेल्फी और अपने बच्चों की तस्वीरें लेने से नहीं चूके।
ये रहे कार्निवाल के सहयोगी
कार्निवाल के मुख्य सहयोगियो में पान पारस कायम के अतिरिक्त यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नॉलेज पार्टनर, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल शामिल रहा।
खइके पान बनारस वाला पर लगे ठुमके
बांसुरी वादन से लेकर पैरोडी और नृृत्य, गायन की प्रस्तुतियां करती रही मुग्ध
प्रयागराज। ‘अमर उजाला कार्निवाल’ के मंच पर शहरियों ने अपनी मेधा भी दिखाई। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों ने शांभवी सिंह, प्रदीप सांवरा, सुकुमार दादा ने खइके पान बनारस वाला गीत गाया तो खूब ठुमके लगे। पवन ने बांसुरी वादन और हिमांशु सिंह ने गजब की पैरोडी पेश करकेदर्शकों से नाता जोड़ा। शुभ ने ढोलक, गिटार पर अमित मोहन, पैड पर सतीश ने संगत किया।
सोल डांस एकेडेमी से शाश्वत अग्रवाल, सिद्धार्थ एवं ग्रुप तथा किंग ड्रैगन डांस एकेडेमी के बच्चों ने गजब का डांस किया। इसी तरह इंडियाज गॉट टैलेंट फेम यश, प्रथम, अंकित स्पार्की, आयुष मिश्रा, सौरभ, प्राक्षी श्रीवास्तव, अनुराग वर्मा, अथर्व तिवारी, अलीशा जैनब फातिमा, नीरज, मीना, यशवर्धन, अरमान, अनाया, सूजल सिंह, यशी केसरवानी, आरिफ अली, काश्वी कश्यप, आध्या ने भी गजब का डांस करके तालियां बटोरीं। द थर्ड बेल ग्रुप के रवींद्र वर्मा, राजेश चंद्रा, ओसामा जैद, विकास गौड़, उपासना सिंह, रजी चौरसिया, शिइखा सोनकर, सूरज कुशवाहा वीर ऋषभ बरन, प्रियांक श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडेय, अक्षिता, मोहम्मद वजीर ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों को झुमाया। क्रिएटिव इवेंट्स ऐंड प्रमोशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में संचालन सौरभ ने किया।

Amar Ujala Carnival said goodbye with Atishi Nazare- फोटो : CITY DESK