Amar Ujala Jyotish Mahakumbh : अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव 25 जनवरी को प्रयागराज में, जान सकेंगे समाधान
25 जनवरी को महाकुंभ नगर में अमर उजाला, जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से ‘अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कई ज्योतिषाचार्य और इस विषय से जुड़े विद्वान इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर 144 साल बाद बने योग के तहत चल रहे महाकुंभ के अवसर पर अमर उजाला भी एक पहल करने जा रहा है। इस 25 जनवरी को महाकुंभ नगर में अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' का आयोजन होने जा रहा है। कई ज्योतिषाचार्य और इस विषय से जुड़े विद्वान महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य
ज्योतिष शास्त्र के अद्भुत विज्ञान और इसकी गहराई के बारे में सार्थक विमर्श करना और उसे ज्योतिष में रुचि रखने वालों तक पहुंचाना इस महोत्सव का उद्देश्य है। महाकुंभ के ही अवसर पर इस महोत्सव का आयोजन होना इसकी सार्थकता को और विस्तार देगा।
उद्घाटन सत्र में आएंगे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, ज्योतिषियों के वक्तव्य भी होंगे
महोत्सव के उद्घाटन सत्र को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के बाद महोत्सव में बतौर विशेष अतिथि सम्मिलित होने वाले ज्योतिष विशेषज्ञों के वक्तव्य होंगे। ये सभी विशेषज्ञ ज्योतिष विषय से जुड़े उनके शोध और ज्योतिष विज्ञान के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालेंगे।
अलग-अलग सत्रों में होगा विमर्श
उद्घाटन के बाद ज्योतिष सूत्रों पर विमर्श के लिए सत्र होगा। इसमें विषय विशेषज्ञ यह बताएंगे कि ज्योतिष और धर्म के बीच क्या संबंध है? साथ ही ज्योतिष के साथ सामंजस्य बैठाते हुए कैसे इसे जीवन में उतारा जा सकता है। महोत्सव के दौरान प्रश्न-उत्तर का सत्र भी होगा। इसमें कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रतिभागी अलग-अलग विषयों पर ज्योतिषाचार्यों से प्रश्न पूछ सकेंगे। एक और सत्र के दौरान ग्रहों के गोचर से राशि पर पड़ने वाले प्रभावों पर विमर्श किया जाएगा।
महोत्सव में ज्योतिषाचार्य और विद्वान शामिल होंगे
'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' में वक्ता और विशेष अतिथि के तौर पर अनिल वत्स, जीडी वशिष्ठ, पंडित जयप्रकाश शर्मा, अजय लूथरा, संजीव श्रीवास्तव, दामोदर बंसल, अजय भांबी जैसे कई गणमान्य ज्योतिषाचार्य और विद्वान सम्मिलित होंगे। शुभेष शर्मन कुंभ के इतिहास और ज्योतिष शास्त्र के बीच संबंधों पर अपनी बात रखेंगे।
मंत्री नंदी का मुख्य संबोधन, समापन सत्र में आएंगे मौर्य
विभिन्न सत्रों में ज्योतिष शास्त्रों के गूढ़ रहस्यों पर चर्चा होगी। इन सत्रों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य संबोधन देंगे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे।
जीवांजलि और माय ज्योतिष
धर्म-अध्यात्म और ज्योतिष संबंधी सामग्री के लिए अमर उजाला के दो उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष डिजिटल रूप से मौजूद हैं। जीवांजलि पर जहां धर्म, अध्यात्म और वेद-पुराणों से जुड़ी पठनीय सामग्री और वीडियो मिलते हैं, वहीं माय ज्योतिष के माध्यम से जाने-माने ज्योतिषियों से ज्योतिषीय परामर्श हासिल किया जा सकता है।
इस आयोजन के लिए अमर उजाला, जीवांजलि और माय ज्योतिष की टीम का अभिनंदन करता हूं। इस महोत्सव में वेद के निर्मल नेत्र यानी ज्योतिष पर चर्चा होगी। इस अवसर पर ज्योतिष विज्ञान के विविध आचार्य भी उपस्थित रहेंगे।
- आचार्य अनिल वत्स